उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगर

गाजियाबाद या गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से गठबंधन मदन भैया को बना सकता प्रत्याशी, SP विधानसभा प्रभारियों ने भेजा नाम

खतौली विधानसभा उपचुनाव 2022 में जीत दर्ज करने वाले मदन भैया का रुतबा बढ़ा है। मुजफ्फरनगर क्षेत्र के लोगों की पसंद बने मदन भैया को अब गाजियाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है। दरअसल गाजियाबाद सपा के पांचों विधानसभा प्रभारियों ने समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के सामने मदन भैया का नाम रखा है। मदन भैया की गुर्जर समाज में अपनी मजबूत पकड़ और सर्व समाज में लोकप्रिय नेता की छवि भी एक बड़ी वजह उनका नाम बुलंद होना माना जा रहा है।

इसके अलावा गौतम बुद्ध नगर में भाजपा के दो धड़ों में बंटने की वजह से गठबंधन की नजर मदन भैया को गौतम बुद्ध नगर सीट से लड़ाने पर भी लगी हुई है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभाा सीट पर भाजपा से कोई गुर्जर उम्मीदवार नहीं उतारा गया तो ऐसी स्थिति में समाजवादी पार्टी खतौली विधायक मदन भैया को गठबंधन उम्मीदवार बना सकती है। इस सीट से मदन भैया के चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक और कांटे का हो सकता है।

कौन हैं मदन भैया
खतौली विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतने वाले मदन भैया गाजियाबाद के जावली गांव के रहने वाले है। मदन सिंह कसाना छात्र जीवन में ही एक दबंग शख्सियत बन गए। 1989 में मदन भैया ने अपना पहला चुनाव लड़ा और हार गए। लेकिन अच्छी वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे मदन भैया ने राजनीतिक क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी। 1991 का चुनाव जनता दल के टिकट पर जेल से ही लड़ा और जीत दर्ज की। साल 1993 में वह सपा के टिकट पर लड़े और फिर जीत दर्ज की। वो 1996 में भाजपा से चुनाव हार गए लेकिन इसके बाद 2002 के चुनावों में दोबारा अपनी सीट कब्जा ली। 2007 में भी उन्होंने जीत दर्ज की और यह विधानसभा चुनाव में उनकी आखिरी जीत रही। 2017 और 2022 में भाजपा के नंद किशोर गुर्जर के सामने हार गए।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close