एलन मस्क का बड़ा सियासी कदम: अमेरिका को मिलेगी नई पार्टी?

नोएडा: टेस्ला और X के मालिक एलन मस्क अब राजनीति में भी कदम रखने जा रहे हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हालिया विवाद के बाद मस्क ने एक नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने के संकेत दिए हैं।
ट्विटर पोल में मिली जबरदस्त जनसमर्थन
मस्क ने X (पूर्व ट्विटर) पर एक पोल चलाया जिसमें सवाल पूछा गया – “क्या अमेरिका को एक नई राजनीतिक पार्टी की जरूरत है?” इस पोल में 56 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया और करीब 80.4% लोगों ने नई पार्टी के पक्ष में वोट किया।
नाम सुझाया: ‘द अमेरिका पार्टी’
पोल के नतीजे साझा करते हुए मस्क ने लिखा – “लोगों ने अपनी राय दे दी है। अमेरिका को एक ऐसी नई पार्टी चाहिए जो 80% जनता की असली आवाज बन सके।” इसके साथ ही उन्होंने पार्टी का संभावित नाम भी सुझाया – ‘द अमेरिका पार्टी’।
सरकार के खर्च और घाटे पर मस्क की सख्त प्रतिक्रिया
एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन के 2.4 ट्रिलियन डॉलर के बजट घाटे वाले “वन बिग ब्यूटीफुल बिल” को “घिनौना” बताते हुए आलोचना की थी। इसी मुद्दे पर मतभेद के चलते उन्होंने 30 मई को DOGE (Department of Government Efficiency) के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया।
क्या राजनीति में भी मस्क बदलेंगे खेल?
अब देखना दिलचस्प होगा कि मस्क की यह नई राजनीतिक पार्टी अमेरिका की राजनीति को किस तरह प्रभावित करती है, और क्या वह तकनीक की दुनिया की तरह राजनीति में भी बड़ा बदलाव ला पाएंगे।



