Noida: गैस की किल्लत के बीच कालाबाजारी का बड़ा खेल हुआ उजागर, ऐसे किया जा रहा था काला धंधा
जिला पूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम ने बताया कि कासना इंडेन गैस एजेंसी की जांच की गई। जांच के समय मौके पर इंडेन कंपनी के आठ भरे हुए घरेलू सिलेंडर मिले।

गैस की किल्लत के बीच कालाबाजारी का खेल सामने आया है। खुद इस खेल का खुलासा जिला प्रशासन की टीम ने किया है। एलपीजी गैस के कमर्शियल उपयोग, कालाबाजारी, अवैध रिफिलिंग आदि के गठित जिलाधिकारी के निर्देश पर मजिस्ट्रेट की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान मौके से सिलेंडर बरामद किए है। जिनकी सील भी हटाई हुई थी। साथ ही उनका उपयोग कालाबाजारी के लिए किया जाना था। रिकॉर्ड में वह सिलेंडर खाली थे।
जिला पूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम ने बताया कि कासना इंडेन गैस एजेंसी की जांच की गई। जांच के समय मौके पर इंडेन कंपनी के आठ भरे हुए घरेलू सिलेंडर मिले। लेकिन अनशील्ड गोदाम के अंदर पाए गए। 10 किलोग्राम का एक घरेलू सिलेंडर आधा भरा और चार खाली सिलेंडर मिले है। यानी 13 सिलेंडर कासना इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम के अंदर रखे बरामद हुए है।
जोकि द्रवित पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति और वितरण का विनियमन) आदेश-2000 के प्राविधानों का उल्लंघन पाया गया है। इसके अलावा कन्हैया लाल पुत्र मान सिंह निवासी खुर्जा, योगश, नरेंद्र एवं अन्य संलिप्त के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। इनके खिलाफ बीटा-2 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में जांच अभियान निरंतर किया जा रहा है। ताकि एलपीजी एवं पेट्रोलियम उत्पादों के वितरण में पारदर्शिता तथा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।



