×
crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडाबॉलीवुड मसालाब्रेकिंग न्यूज़

कराची टू नोएडा मूवी के निर्माता अमित जानी ने मुंबई हाईकोर्ट में दायर की याचिका, ये कार्रवाई करने की मांग की

नोएडा: कराची टू नोएडा मूवी के निर्माता अमित जानी ने मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। रिट याचिका में अमित जानी ने कहा कि वे एक उत्तर भारतीय है। इस कारण उनकी फ़िल्म को लेकर मनसे हमले की धमकी दे रही है। जबकि मनसे और हमारी विचारधारा एक जैसी है। मनसे को लगता है कि हम भारत या हिन्दू विरोधी फ़िल्म बना रहे है, जबकि हमारी फ़िल्म राष्ट्रवादी और देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत है। अमित जानी ने रिट में मुंबई हाई कोर्ट को बताया कि 27 अगस्त को उनको मुंबई आना है, जबकि मुंबई आने पर मनसे हत्या और हमले की धमकी दे रही है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री एक नाथ शिंदे और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने न्याय पालिका से न्याय देने की मांग की है।
अमित जानी का कहना है कि मनसे जैसे संगठनों को शांति बनाये रखने के लिए महाराष्ट्र सरकार और पुलिस को ज़रूरी कदम उठाने पड़ेंगे जो सिर्फ उच्च न्यायलय के आदेश के बाद ही संभव है। मनसे पर तमाम आरोप लगाने के बावजूद अमित जानी ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार को ही अपनी रिट में पार्टी बनाया है, जबकि मनसे या राज ठाकरे को हाई कोर्ट में पार्टी नहीं बनाया गया है।

गौरतलब है कि मनसे ने अमित जानी को मुंबई आने पे धड़क ( मनसे स्टाइल मे मारपीट ) की धमकी दी थी, जिस पर अमित जानी ने 27 अगस्त को मुंबई आने का ऐलान किया है।

Keshav Panchal

Tags

Related Articles

Back to top button
Close