आजादी का अमृत महोत्सवउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

आजादी का अमृत महोत्सवः गांव दुजाना में मैराथन दौड़ के साथ ही निकाली गई तिरंगा यात्रा

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने संयुक्त रूप से आयोजित किया था कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा। दादरी तहसील के गांव दुजाना में मैराथन दौड़ के साथ ही तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने आम लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में आवश्यक रूप से शामिल होने की अपील की। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।

रविवार की सुबह आठ बजे जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से दादरी के दुजाना गांव में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मैराथन दौड़ के साथ ही तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में शामिल लोगों ने स्थानीय नागरिकों को घर-घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया।

विधायक नागर भी थे शामिल

इस अवसर पर दादरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक तेजपाल नागर, जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close