Azadi Ka Amrit Mahotsav : बीजेपी बिसरख मंडल ने 10 हज़ार तिरंगे वितरित किए
बिसरख मंडल भाजपा के अध्यक्ष रवि भदौरिया के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज का निशुल्क वितरण किया

नोएडा वेस्ट : भारतीय जनता पार्टी के नेता आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं।नोएडा एक्सटेंशन की सोसाइटयों में बिसरख भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने करीब 10 हज़ार तिरंगे झंडे वितरित किए हैं।
बिसरख मंडल भाजपा के अध्यक्ष रवि भदौरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नोएडा वेस्ट की सोसायटियों व गांवों में पहुंचे और ।
इस अभियान के संयोजक रमन प्रकाश ने बताया कि भाजपा बिसरख मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया के नेतृत्व में जिला कार्यालय एवं समस्त कार्यकर्ताओं के सहयोग से तिरंगे पूर्णतया निशुल्क वितरित किए जाएंगे। इस अभियान के तहत पहले चरण में कुलेसरा, सेक्टर एक और गौर सिटी की सोसायटियों में बुधवार से तिरंगा वितरण शुरू हुआ है। इसमें सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग है तथा गुरुवार को सभी सोसायटियों व गांवों में इसे पूर्ण किया जाएगा।
आज गौर सिटी में अध्यक्ष रवि भदौरिया ने कोषाध्यक्ष क्षितिज गुप्ता, मुकेश चौहान, निशांत शेखर, आशुतोष भटनागर, अर्निमेश, हिमांशु तिवारी, आनंद कृष्णा, बीनू चौहान, कन्हैया गुप्ता, रतिपाल नागर, सोमेश त्यागी एकराम तोमर व अन्यों को ध्वज वितरण हेतु दिए।