उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

अमृत महोत्सवःपुलिस कमिश्नर ने पुलिस बल के साथ फहराया तिरंगा

श्रमदान अभियान के तहत थाना, चौकियों तथा पुलिस लाइन परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान, की गई साफ सफाई

नोएडा। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने वीरवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने तिरंगा झंडा फहराया। श्रमदान अभियान के तहत पुलिस मुख्यालय सहित थानों चौकियों में श्रमदान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों की सफाई की गई।

वीरवार को रक्षाबंधन पर्व के मौके पर बाजारों में भीड़-भाड़ होने के कारण सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में पैदल मार्च किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय भारती सिंह ने डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा, डीसीपी महिला सुरक्षा मीनाक्षी कात्यायन, एडीसीपी महिला सुरक्षा अंकिता शर्मा के साथ थाना बीटा 2 क्षेत्र में बाजारों में महिलाओं और बच्चों से बातचीत की। उन्हें पुलिस सहायता संपर्क नंबर भी साझा किए तथा हर घर तिरंगा अभियान के अवसर पर तिरंगा ध्वज भी वितरित किए।

सभी जोन में संबंधित डीसीपी/एडीसीपी व एसीपी ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, बस, ऑटो स्टैंड आदि पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया गया। महिलाओं,बच्चों से वार्ता कर कोई भी परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए कहा गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं, बच्चों को तिरंगा ध्वज भी वितरित किए।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close