हिमालय प्राइड में AOA चुनाव के नतीजे घोषित, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाली कमान

नोएडा : हिमालय प्राइड अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुए। चुनाव में कुल 13 प्रत्याशियों ने भाग लिया, जिनमें से निवासियों द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत 9 प्रतिनिधियों का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी को अगले कार्यकाल के लिए निवासियों के हितों एवं समाज के विकास की जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं:
- सीमा भंडारी – अध्यक्ष
- अभिषेक श्रीवास्तव – उपाध्यक्ष
- जितेन्द्र श्रीवास्तव – सचिव
- प्रमोद श्रीवास्तव – कोषाध्यक्ष
- आशीष गोयल – सदस्य
- प्रांशु गुप्ता – सदस्य
- नितिन मालिक – सदस्य
- मयंक मिश्रा – सदस्य
- अवधेश शर्मा – सदस्य
चुनाव समिति के अनुसार मतदान प्रक्रिया अत्यंत पारदर्शी और सहयोगपूर्ण माहौल में पूरी हुई। निवासियों ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और अपार्टमेंट के विकास, सुरक्षा, सुविधाओं एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक मजबूत टीम को चुना।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीमा भंडारी ने निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि नई टीम अपार्टमेंट परिसर में बेहतर सुविधाएँ, सामुदायिक सौहार्द और पारदर्शी प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेगी।




