उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

अपीलः हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं सेवायोजक

उप श्रमायुक्त धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने की एमएसएमई व एनईए संगठन के साथ बैठक

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के उप श्रम आयुक्त की अध्यक्षता में एमएसएमई एसोसिएशन एवं एनईए संगठन के साथ हुई बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।

सहायक श्रम आयुक्त सुभाष चन्द्र यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन ने 11 अगस्त से 17 अगस्त तक तक पूरे प्रदेश में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्यक्रम की सफलता और तैयारियों के लिए उप श्रम आयुक्त धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को एमएसएमई एसोसिएशन और आज शनिवार को एनईए संगठन के साथ बैठक हुई।

उन्होंने बताया कि बैठक में उपस्थित सेवायोजक संगठनों के पदाधिकारियों से उप श्रम आयुक्त ने अपील की कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन से जुड़े सभी प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों को प्रतिष्ठान स्तर पर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया जाए। इसके अलावा श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा जारी विभिन्न हितकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाए। उप श्रम आयुक्त ने यह भी अपील की कि सेवायोजक संगठन अपने सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को निर्देशित करें कि उनके अधीनस्थ प्रतिष्ठान स्वामी अपने प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को तिरंगा झण्डा फहराने के लिए जागरूकता के माध्यम से प्रेरित करें। प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों को इसके लिए भी जागरूक किया जाए कि वे अपने घरों एवं घरों के आस-पास के आवासीय क्षेत्र में तिरंगा झण्डा फहराए। इससे आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम को वृहद स्तर पर सफल बनाया जा सकेगा।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close