crimeग्रेटर नोएडा

गिरफ्तारः साथियों के साथ प्रापर्टी डीलर को पीटा था, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त से बचान के लिए फरार हो गया था, इटेटा के गोल चक्कर के पास से दबोचा गया

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना बिसरख पुलिस ने अपने साथियों के साथ पिछले दिनों प्रापर्टी डिलिंग का काम करने वाले व्यक्ति को मारने-पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह मारपीट कर फरार हो गया था।

क्या है मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रिन्स बैसला निवासी छोटी मिलक, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर को बिसरख थाना क्षेत्र के इटेडा गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने पिछले दिनों अपने पांच साथियों के साथ मिलकर विकास त्यागी को उनके प्रापर्टी डिलिंग ऑफिस, त्यागी मार्किट मे जाकर लाठी और डन्डों से मारापीटा था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मु0अ0सं0 163/2023 भादवि की धारा 147 /148 /149 /323/307/452 के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी अतुल व अन्नू उर्फ अभिषेक को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close