पुलिस की गोली लगते ही चिल्लाया बदमाश और मांगने लगा माफी, गौवंश को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि खुरशैदपुरा से गेसूपुर जाने वाले रास्ते पर कलौदा गांव स्थित शमशान घाट तिराहे पर पुलिस की एक टीम वाहन चेकिंग कर रही थी।

जारचा कोतवाली पुलिस ने गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक गौतस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। गोली लगने से घायल हुए गौतस्कर को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट कराया है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक चाकू, एक तमंचा, एक गन्डासा, रस्सी, एक इंजेक्शन और एक बाइक बरामद की है।
एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि खुरशैदपुरा से गेसूपुर जाने वाले रास्ते पर कलौदा गांव स्थित शमशान घाट तिराहे पर पुलिस की एक टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को एक बिना नंबर प्लेट पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों ने खुद को घिरता हुआ देखकर पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस की गोली लगने के बद बदमाश चिल्ला उठा और मांफी मांगने लगा। घायल बदमाश को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पकड़े गए बदमाश की पहचान पुलिस ने मेरठ निवासी साजिद पुत्र फिरोजुद्दीन के रुप में की है। वहीं, मेरठ निवासी शहजाद पुत्र हनीफ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसके पास से पुलिस ने एक इन्जेक्शन और सीरिंज बरामद की है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर गौवंश को इन्जेक्शन लगा देते थे। बेहोश होने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर काटकर मीट को कट्टे में भरकर ले जाते थे। गांव मे बेच देते थे।




