उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

भरोसा दिलायाः नोएडा की भूमि को फ्री होल्ड कराने के मुद्दे पर सांसद सुरेंद्र नागर मुख्यमंत्री से करेंगे बात

राज्यसभा सदस्य से मिले कोनरवा के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष, नोएडा महानगर की अन्य समस्याओं पर की चर्चा

नोएडा। कनफेडेरेशन ऑफ एनसीआर रेजिडेन्टस् वेलफेयर एसोसियेशन (कोनरवा) के अध्यक्ष पीएस जैन व कोषाध्यक्ष एमएल शर्मा ने शनिवार को राज्यसभा सदस्य सुरेन्द्र सिंह नागर से उनके दिल्ली स्थिति निवास पर शिष्टाचार भेंट की।

सीएम से बात करने का भरोसा दिलाया

इस दौरान उन्होंने नोएड़ा की भूमि को फ्री होल्ड करने सहित शहर की अनेक समस्याओ पर विस्तार से चर्चा की। चर्चा में उन्होंने विशेष रूचि दिखाई तथा नोएड़ा की भूमि के फ्री होल्ड के सम्बंध में सभी तथ्यो को जानने के बाद उन्होंने इसे नोएड़ा की जनता कि उपयुक्त मांग माना और कहा की शीघ्र ही इस विषय पर सीधे मुख्यमंत्री से वार्ता करेगें और इसे पूरा कराने के लिए प्रयास करेंगे।

अलग-अलग समस्याओं का विस्तृत पत्र मांगे

जैन ने बताया कि अन्य समस्याओ के सम्बंध में भी उन्होंने चर्चा के अनुरूप हर समस्या का अलग-अलग विस्तृत पत्र देने को कहा और आश्वस्त किया की जनता से जुड़ी सभी समस्यओं को एक एक कर पूरा कराने का प्रयास करेंगे। उसके लिए जिस स्तर पर भी आवश्यकता होगी वे वार्ता करेंगे तथा मांग उठाएगे और सम्बंधित विभाग से कोनरवा के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता कराएंगे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close