Uncategorized

हमला: ग्रेटर नोएडा में चाचा की गमी में आए बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, पुलिस नहीं कर रही कारवाई

ग्रेटर नोएडा(फेडरल भारत): सूरजपुर थाना क्षेत्र के गांव देवला में अपने चाचा की मृत्यु होने पर शोक जताने आए बुजुर्ग को छह बदमाशों ने हमला करके घायल कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी अब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

सिर व शरीर में आईँ हैं गंभीर चोटें

जानकारी के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर जिले के गांव रामपुर फतेहपुर के रहने वाले गिरीराज सिंह सूरजपुर के गांव देवला में अपने चाचा की गमी में शामिल होने आए थे। हाल ही में उनका निधन हो गया था। गिरीराज सिंह का कहनाहै कि गमी में शामिल होने के बाद जब वह वापस लौटने लगे उन पर गाड़ी में सवार होकर आए छह बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें सिर व शरीर के कई भागों में चोटें आईँ हैं।

पुलिस पर कारवार्ई नहीं करने का आरोप

गिरीराज सिंह ने बताया कि जब कुछ ग्रामीण इकट्ठा हुए सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत सूरजपुर थाने में दी है। उनका कहना है कि तीन लोगों में याकूतपुर और डाढा गांव के ललित, प्रिंस और निखिल थे। जबकि तीन अज्ञात बताये जाते हैं। उनका कहना है कि लिखित शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कारवार्ई नहीं की है।

Mukesh Pandit

Tags

Related Articles

Back to top button
Close