crimeउत्तर प्रदेशगाज़ियाबादगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

दुस्साहसः चेकिंग के दौरान पुलिस पर तान दिए पिस्तौल, वह भी अवैध था,

पुलिस ने सरकारी बाधा उत्पन्न करने और अवैध हथियार रखने के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना फेस-1 की पुलिस ने दो ऐसे दुस्साहसी युवकों को गिरफ्तार किया जिन्होंने वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर पिस्तौल तान दिए। यह पिस्तौल भी अवैध था। पुलिस ने इनके पास से अवैध पिस्तौल, तमंचा, कारतूस और उस बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है जिस पर वे सवार थे।

कौन हैं ये दुस्साहसी युवक

पुलिस ने आज बुधवार को नोएडा के सेक्टर दो में भारतीय स्टेट बैंक के पास संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग कर रही। उसी समय दो लोग बुलेट मोटर साइकिल पर आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोका और वाहन के कागजात दिखाने को कहा। इस दोनों ने कागजात दिखाने के बजाय पुलिस टीम पर पिस्तौल तान दिया। यह हरकत देखकर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। उनकी पहचान गौरव भाटी और शुभम कुमार के रूप में हुई है। गौरव पास से अवैध पिस्टल, कारतूस और शुभम के पास तमंचा, कारतूस और बुलेट बरामद हुआ।

खौड़ा के दुकानदारों से करते थे अवैध वसूली

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक गौरव भाटी प्रशान्त गार्डन ए/23 खोड़ा कॉलोनी थाना खोड़ा जिला गाजियाबाद (उम्र 26 वर्ष) और शुभम कुमार आरसी 967 वन्दना विहार खोड़ा कॉलोनी, (उम्र 27 वर्ष) के निवासी हैं। वे अवैध हथियार के बल पर खौड़ा में दबंगई दिखाते हैं और दुकानों से बिना पैसे दिए सामान ले लेते हैं। उनका खौड़ा में अच्छा-खासा आतंक हैं। वे दुकानदारों और अन्य लोगों को धमकिया भी देते थे। पहले भी वे पुलिस से रूतबा दिखाकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर झड़प कर चुके हैं। उनकेआतंक का आलम यह थी कोई भी उनके खिलाफ डर के कारण पुलिस से शिकायत नहीं करता था।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close