ग्रेटर नोएडानोएडाब्रेकिंग न्यूज़

कल नोएडा में इन रास्तों पर जाने से बचें, यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

नोएडा : रविवार यानी कल नोएडा में अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले थोड़ा रास्तों के बारे में जान लें, क्यूंकि त्यागी महापंचायत को देखते हुए यातयात पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है।
नोएडा पुलिस के मुताबिक रविवार 21 अगस्त को फेस-2 से गेझा तिराहा से महर्षि आश्रम चौक होकर लोटस ब्लू बर्ड तिराहा से नोएडा की ओर जाने वाला यातायात गेझा तिराहा से श्रमिक कुंज चौक होकर फरीदाबाद फ्लाई ओवर / सेक्टर 105 चौक, हाजीपुर चौक से गन्तव्य को जा सकेगा।हाजीपुर चौक से लोटस ब्लू बर्ड तिराहा होकर महर्षि आश्रम चौक से फेस-2 की ओर जाने वाला यातायात हाजीपुर चौक से सेक्टर 105 चौक, श्रमिक कुंज चौक, गेझा तिराहा / एल्डिको चौक से फेस-2 होकर गन्तव्य को जा सकेगा। लिंक रोड, सेक्टर 71 से डीएससी रोड होकर लोटस ब्लू बर्ड तिराहा होकर महर्षि आश्रम चौक से फेस-2 की ओर जाने वाला यातायात सैमसंग चौक सैक्टर 81 होकर अथवा प्रतीक बिल्डिंग तिराहा, लोटस ब्लू बर्ड तिराहा, हाजीपुर चौक से सैक्टर 105 चौक, गेझा तिराहा, एल्डिको चौक से फेस-2 होकर गन्तव्य को जा सकेगा।
यथार्थ अस्पताल तिराहा से महर्षि आश्रम चौक से नोएडा की ओर जाने वाला यातायात श्रमिक कुंज चौक, सेक्टर -105 चौक, हाजीपुर चौक होकर गन्तव्य को जा सकेगा। डीएससी रोड होकर महर्षि आश्रम चौक से फेस-2 की ओर जाने वाला यातायात प्रतीक बिल्डिंग तिराहा, लोटस ब्लू बर्ड तिराहा, हाजीपुर चौक से सेक्टर 105 चौक, गेझा तिराहा, एल्डिको चौक से फेस-2 होकर गन्तव्य को जा सकेगा। ब्लूवर्ड सोसायटी तिराहा से महर्षि आश्रम चौक तक मार्ग यातायात आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। वाहन चालक यातायात सम्बन्धित जानकारी हेतु यातायात पुलिस गौतमबुद्धनगर के हेल्पलाइन नम्बर ( 9971009001 )पर सम्पर्क कर सकते है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close