अयोध्याउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Ayodhya :  भव्य राममंदिर में लगेंगे सोने के दरवाजे, Ram Mandir में लगाए जाएंगे 46 दरवाजे 

Ayodhya :  अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास राम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा समारोह और उससे पहले के अनुष्ठानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राणप्रतिष्ठा एक व्यापक अनुष्ठान है इसलिए पूजा 15-16 जनवरी से शुरू होगी, जब खरमास 14 जनवरी को समाप्त होगा। मूर्ति को ‘नगर भ्रमण’ या ‘परिसर भ्रमण’ के लिए ले जाया जाएगा। उसके बाद, अन्य अनुष्ठान भी होंगे। ये सभी प्रक्रियाएं प्राणप्रतिष्ठा से पहले पूरी की जाएंगी। मुख्य समारोह में केवल मुख्य कार्यक्रम होगा। उस दिन पीएम भी आएंगे।

https://x.com/ANI/status/1745665138567545199?s=20

अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लगने वाले सोने के गेट की पहली तस्वीर सामने आई। यह दरवाजा करीब 12 फीट ऊंचा और 8 फीट चौड़ा है। आने वाले 3 दिनों में 13 और दरवाजे लगाए जाएंगे। ये दरवाजे हैं गर्भगृह के ऊपरी तल पर स्थापित किया जा रहा है। गर्भगृह में केवल एक दरवाजा होगा। इसके दरवाजे के फ्रेम के ऊपर, शयन मुद्रा में भगवान विष्णु की एक तस्वीर उकेरी गई है। राममंदिर में 46 दरवाजे लगाए जाएंगे।

राम मंदिर में लगने वाले सोना के दरवाजों को सागौन के ढांचे पर तैयार किया गया है। दरवाजे के सांचे में पहली परत तांबे की है। तांबे की परत पर सोना चढ़ाया गया है। सबसे अधिक 18 दरवाजे ग्राउंड फ्लोर पर लगाया जाना है। दरवाजा के डिजाइन को मंदिर के चीफ आर्किटेक्ट चंद्रकांत सोमपुरा ने तैयार किया है।

भाजपा बोली—कार्यक्रम में किसी को रोका नहीं गया

राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा पर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी के पूर्व सांसद राम विलास दास वेदांती ने कहा कि यह किसी पार्टी का नहीं बल्कि पूरे समाज का कार्यक्रम है। किसी को रोका नहीं गया है, सभी को निमंत्रण दिया गया है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close