×
उत्तर प्रदेशनोएडाब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Bageshwer Elecation Result : उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, 2489 वोट से जीती भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास

नोएडा: उत्तराखंड में एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का करिश्माई नेतृत्व भाजपा के लिए चमत्कार का काम कर गया। बागेश्वर उपचुनाव में जिस प्रकार से आखिरी क्षणों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली और जनता के बीच पहुंचे। उससे बागेश्वर की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया और बागेश्वर उप चुनाव में जो कड़ी टक्कर भाजपा को मिल रही थी, उससे बीजेपी को जीत हासिल हुई है। बागेश्वर जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा की ये चुनाव भाजपा कांग्रेस का नहीं बल्कि भाजपा वर्सेस इंडिया का चुनाव था जिस पर भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है।


वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी चुनावी परिणाम पर बागेश्वर की जनता का आभार प्रकट किय। जिन्होंने कांग्रेस को अपना प्यार और स्नेह देते हुए इस चुनाव में मजबूती के साथ चुनाव लड़ाने का काम किया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि अगर सत्ता पक्ष सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग नहीं करता तो इस चुनाव के परिणाम कुछ और होते।

Keshav Panchal

Tags

Related Articles

Back to top button
Close