crimeUncategorizedउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

रोकः गौतमबुद्ध नगर में 17 अगस्त की शाम तक प्राइवेट ड्रोन संचालन पर रोक

एडीसीपी कानून व्यवस्था ने जारी किया आदेश, उलंघन करना दंडनीय अपराध होगा

नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में आज शाम 6 बजे से 17 अगस्त की शाम 6 बजे तक प्राइवेट ड्रोन का संचालन प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसका उलंघन करना दंडनीय अपराध होगा।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (कानून व्यवस्था) कुमार रणविजय सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 75वीं स्वतन्त्रता दिवस वर्षगांठ दिनांक 15-08-2022 के सफल आयोजन और सुरक्षा के दृष्टिगत प्राइवेट ड्रोन संचालन को प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक है। अतः धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत आदेश पारित किया जाता है कि  किसी भी प्राइवेट व्यक्ति या संस्था द्वारा दिनांक 13.08.2022 अपराह्न 18.00 बजे से लेकर दिनांक 17.08.2022 को अपराह्न 18.00 बजे तक ड्रोन का संचालन नही किया जाएगा। इस आदेश का उल्लंघन धारा 188 भादवि के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close