×
Uncategorized

बांग्लादेशी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पढ़ाई से संबंधित दस्तावेज न मिलने से मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, मोनू बीपाड़ा कालिया चौधरी सिरसागंज सिटी बांग्लादेश निवासी सहरियार 16 नवम्बर को बिहार के मधुबनी निवासी महिला रूपा के साथ रहने के लिए आया था।

नोएडा इंटरनेशनल यूनिर्वसिटी के एक छात्र ने सेक्टर बीटा—1 स्थित किराए के मकान में बांग्लादेशी छात्र का शव मिला है। पुलिस आत्महत्या के एंगल से घटना की जांच कर रही है। वह किसी महिला के साथ किराए पर रहने के लिए आया था। 21 नवम्बर को महिला कही चली गई। पुलिस ने महिला की तलाश तेज कर दी है। मृतक का फोन बंद आने पर मकान मालिक ने कमरा चेक किया तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पहुंची बीटा—2 कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मोनू बीपाड़ा कालिया चौधरी सिरसागंज सिटी बांग्लादेश निवासी सहरियार 16 नवम्बर को बिहार के मधुबनी निवासी महिला रूपा के साथ रहने के लिए आया था। करीब आठ हजार रुपये मासिक किराए पर कमरा लिया था। 21 नवंबर को महिला कमरे से कहीं चली गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि उसके बाद सहरियार का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। शक होने पर मकान मालिक ने कमरे में जाकर देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए।

पुलिस ने मृतक के परिजन और एंबेसी में घटना की सूचना दे दी है। अभी आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। बीटा—2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि छात्र के पढ़ने संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले है। साथ ही कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने बताया ​कि महिला से पूछताछ के बाद घटना का खुलासा हो सकेगा। अभी महिला की तलाश की जा रही है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close