उत्तर प्रदेशनोएडाब्रेकिंग न्यूज़

Bank Holiday in November 2023: महीने में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, आप भी तारीख नोट कर लें

नोएडा: अक्टूबर महीने के खत्म होने में एक दिन शेष बचा है, इसके बाद नवंबर महीने की शुरुआत होगी। नए महीने की शुरुआत से पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने बैंक हॉलीडे की लिस्ट जारी कर दी है। भारत में इस समय त्‍योहारी सीजन (Bank Holiday in November 2023) चल रहा है। अगले महीने यानी नवंबर में दिवाली, भैयादूज और छठ जैसे बड़े त्‍यौहार भी आएंगे।

यही वजह है कि नवंबर में बैंक 15 दिन तक बंद (Bank Holidays ) रहेंगे। अगर आप भी नवंबर में बैंकों से जुड़े जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो यहां छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। कहीं ऐसा न हो कि जिस दिन आप बैंक जानें का प्‍लान बना रहे हैं, उस दिन बैंक हॉलिडे हो।

नवंबर 2023 में इन दिनों बैंक रहेंगे बंद – Bank Holiday in November 2023

1 नवंबर 2023- कन्नड़ राज्योत्सव और करवा चौथ के कारण बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

5 नवंबर 2023- रविवार की छुट्टी

10 नवंबर 2023- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण बैंक बंद रहेंगे.

11 नवंबर 2023- दूसरा शनिवार

12 नवंबर 2023- रविवार

13 नवंबर 2023- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।

14 नवंबर 2023- दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर में बैंकों में अवकाश रहेग।

15 नवंबर, 2023- भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/ निंगाल चक्कूबा/भ्रातृ द्वितीया के कारण गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

19 नवंबर 2023- रविवार की छुट्टी।

20 नवंबर 2023- छठ के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

23 नवंबर, 2023- सेंग कुट स्नेम और इगास बग्वाल के कारण देहरादून और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

25 नवंबर 2023- चौथा शनिवार

26 नवंबर 2023- रविवार

27 नवंबर 2023- गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा के कारण अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, त्रिवेंद्रम और शिलांग को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

30 नवंबर, 2023- कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे।

Keshav Panchal

राजधानी दिल्ली के शाहदरा में 14 जुलाई 1996 को जन्म। दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने के साथ भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता का कोर्स किया। ख़बर फ़ास्ट, ओके इंडिया न्यूज़ के बाद जनता टीवी में पंजाब इनपुट हेड की भूमिका निभाई। नेड्रिक न्यूज में इनपुट हेड रहे और इसके बाद जेके न्यूज़ के साथ जुड़कर गुलिस्तान न्यूज़ में इनपुट हेड की कमान संभाली। फिलहाल फेडरल भारत में पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Keshav Panchal

राजधानी दिल्ली के शाहदरा में 14 जुलाई 1996 को जन्म। दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने के साथ भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता का कोर्स किया। ख़बर फ़ास्ट, ओके इंडिया न्यूज़ के बाद जनता टीवी में पंजाब इनपुट हेड की भूमिका निभाई। नेड्रिक न्यूज में इनपुट हेड रहे और इसके बाद जेके न्यूज़ के साथ जुड़कर गुलिस्तान न्यूज़ में इनपुट हेड की कमान संभाली। फिलहाल फेडरल भारत में पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close