उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराज्य

रहें सावधानः पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान का दिख सकता है असर लेकिन खास नहीं होगा

उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में बदल सकता है मौसम, 22 जिलों में हो सकती है भारी बारिश, 50 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती है तेज हवा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम बदल सकता है। आज शाम या देर रात से इसका असर शुरू हो सकता है। चक्रवाती तूफान से 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। कई इलाके में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।

गुजरात से आगे बढ़ चुका है बिपरजॉय

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात से आगे बढ़ चुका है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार 18 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। सोमवार को इस तूफान का असर पूरे उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी

मंगलवार 20 जून को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, गरज और चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि चक्रवाती तूफान का खास असर नजर नहीं आएगा। उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक भी देखने को मिलेगी।

दो से तीन में मौसम बदलने का अनुमान

जल्द उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक भी देखने को मिलेगी। फिलहाल मानसून दक्षिण पश्चिम पूर्व बिहार के पास ठहरा हुआ है। आगे बढ़ने के लिए फिलहाल स्थिति अनुकूल नहीं है। 2 से 3 दिनों में इसके बदलने का पूर्वानुमान जताया गया है। जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ केंद्रित है जिसके कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। प्रयागराज को सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया है। वहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। दक्षिण पश्चिम मानसून पूर्व बिहार के पास रुका हुआ है। 21-22 जून से इसके पूर्व भारत के बचे हिस्से में पहुंचने के लिए स्थिति अनुकूल बताई जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक की चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ ही बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

10 जिलों में आंधी, बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। गुजरात के साथ ही राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में तूफानी चक्रवात की एंट्री हो चुकी है। तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक जल्दी होगी। इससे पहले प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़, आजमगढ़, गोरखपुर, लखनऊ, झांसी में बारिश की चेतावनी जारी की गई। 40 की रफ्तार से आंधी चलेगी। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। गर्मी फिलहाल बहुत ज्यादा बनी हुई है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close