crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टहरियाणा

गोमांस तस्करः पांच महीने के बाद पकड़ में आया फरार गोमांस का तस्कर

लोगों ने मांस से भरे वाहन को पकड़कर किया था पुलिस के हवाले, मालिक छोड़कर गया था, मांस की जांच कराने पर गोवंश का निकला

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना जेवर की पुलिस ने पांच माह से फरार चल रहे एक गोमांस तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह मांस से भरे वाहन को छोड़कर फरार हो गया था। मांस की लैब में जांच कराने के बाद वह गोमांस निकला था।

कौन है गोमांस का तस्कर

पुलिस ने जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है कि उसकी पहचान मोहम्मद शारीक कुरैशी निवासी मोहल्ला टंकी वाला कस्बा, थाना जेवर गौतमबुद्ध के रूप में हुई है। वर्तमान में वह मकान नंबर 712 सेक्टर 55 बल्लबगढ़ फरीदाबाद में रहता था। पुलिस ने इसे

कैलाश अस्पताल से 100 मीटर आगे गोपालगढ़ की ओर से गिरफ्तार किया।

क्या है मामला

बीते साल 15 दिसंबर को कस्बा जहांगीरपुर में कुछ लोगों ने एक होण्डा अमेज वाहन को पकड़कर जेवर पुलिस के हवाले कर दिया था। इस गाड़ी को छोड़कर वह भाग गया था। गाड़ी में मांस भरा हुआ था। मांस की प्रयोगशाला में जांच कराने पर वह गोवंश का निकला। पुलिस ने गोवध अधिनियम की धारा 3/5/8 के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close