crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

विश्वासघातः शादी का झांसा देकर गांंव की ही परिचित नाबालिक को भगा ले गया

बदायूं जिले का है निवासी, पुलिस ने नोएडा के सेक्टर 37 से पकड़ा, विभिन्न धाराओं में पहले से ही दर्ज थे मुकदमें

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की थाना सेक्टर 39 नोएडा की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जो अपने ही गांव की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। वह उस पर पूरा भरोसा करती थी। इसी का फायदा उठाकर उसने उससे दुष्कर्म भी किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना सेक्टर-39 नोएडा की पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले गए और उससे दुष्कर्म करने के वाछित आरोपी को पुलिस ने सेक्टर 37 चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसे पुलिस 15 सितंबर से ही तलाश कर रही थी।

कौन है आरोपी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी युवक की पहचान कामिल निवासी ग्राम पूसगवां थाना वजीरगंज जिला बदायूँ के रूप में की है। कामिल और नाबालिग पीडिता एक ही गांव के निवासी हैं। दोनो एक दूसरे को पहले से ही जानते हैं। पीडिता अपने जीजा के यहाँ ग्राम छलैरा आई थी। मौका देखकर कामिल ने पीडिता को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था जहां उसने उससे शारीरिक संबंध भी बनाए थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close