crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

बड़ी कार्रवाईः वेव मेगा सिटी की 38 दुकानों की 29 मई को होगी नीलामी, संपत्तियां कर दी गईं हैं कुर्क

जिलाधिकारी के आदेश पर दादरी तहसील ने की कार्यवाही, रेरा ने 123 करोड़ रुपये बकायों की वसूली के लिए जारी की थी आरसी

ग्रेटर नोएडा। वेव मेगा सिटी सेंटर पर उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के बकायों का भुगतान नहीं करने पर इसकी अचल संपत्तियों में 38 फ्लैटों, दुकानों को कुर्क कर दिया गया। कुर्क की गई संपत्तियों की नीलामी 29 मई को होंगी। रेरा ने बकायों की वसूली के लिए कई बार नोटिस दी थी। बकाया राशि के भुगतान में कोई रुचि नहीं लेने पर रेरा ने जिला प्रशासन को आरसी जारी करने को कहा था।

यह जानकारी दादरी के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) आलोक गुप्ता ने बुधवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के अंतर्गत बाकीदार फर्म नोएडा की वेव मेगासिटी प्राइवेट लिमिटेड फर्म पर दादरी तहसील ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि बकाया राशि जमा नहीं करने पर वेब सिटी फर्म के सेक्टर-18 में बने सिल्वर टावर की 38 दुकानों की नीलामी से बकाया राशि की वसूली की जाएगी। कुर्क दुकानों को पहले ही सील किया जा चुका है। इस फर्म पर यूपी रेरा का लगभग 123 करोड़ 55 करोड़ रुपये बकाया है। रेरा ने बकायों को जमा करने के लिए बकायेदार फर्म को कई बार नोटिस दी लेकिन उसे न तो गंभीरता से लिया गया और न ही बकाया चुकाया गया। इससे रेरा ने जिलाधिकारी से आरसी जारी कर वसूली की कार्यवाही करने को कहा था। जिला प्रशासन ने बकायों की वसूली के लिए आरसी जारी कर दी। आरसी में दी गई मियाद के दौरान भी बकाये के भुगतान के सिलसिले में वेब सिटी फर्म ने कोई रुचि नहीं ली। मियाद पूरी हो जाने के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर दादरी के एसडीएम ने संपर्तियों को आज बुधवार को कुर्क कर दिया और कुर्क की गई संपत्तियों की नीलामी की तारीख 29 मई निर्धारित कर दिया।

नियम व शर्तें घोषित

नीलामी में भाग लेने वालों के लिए नियम व शर्तें घोषित कर दी गई हैं। जिन संपत्तियों (दुकानों) को नीलाम किया जाना है उसकी सूची जारी कर दी गई है। सूची में दुकान की साइज, अनुमानित कीमत, आरक्षित राशि और सर्किट रेट दर्शाया गया है। यह सूची दादरी तहसील सहित अन्य स्थानों पर भी प्रदर्शित की गई है। वेव फर्स्ट सिल्वर टावर में जिन दुकानों की नीलामी होनी है उनकी साइज 165 वर्ग फुट से लेकर 1142 वर्ग फुट तक की है। इनमें सबसे कम आरक्षित मूल्य 165 वर्ग फुट का करीब 30 लाख रुपये और अधिकतम 1142 वर्गफुट का 1.84 करोड़ रुपये है।

ज्यादा बोली लगाने वाले की होगी दुकान

निर्धारित शर्तों के अनुसार अधिकतम बोली लगाने वाले को दुकान का आवंटन कर दिया जाएगा। आबंटी को तुरंत 25 प्रतिशत राशि का बैंक ड्राफ्ट देना होगा। शेष राशि नीलामी के 15वें दिन या उससे पहले जमा करनी होगी। यदि बकाया राशि जमा नहीं की गई तो आबंटन रदकर जमा राशि जब्त हो जाएगी।

कई बिल्डरों पर 437 करोड़ से अधिक बकाया  

विभिन्न बिल्डरों से बकाया राशि 437 करोड़ रुपये वसूल की जानी है। दादरी तहसील से अब तक बकायेदार 73 बिल्डरों के खिलाफ 1325 आरसी जारी हो चुकी हैं। बकाये की राशि चुकता नहीं करने के कारण सुपरटेक समूह के मालिक आरके अरोड़ा जेल जा चुके हैं। बकाया राशि नहीं जाम करने के कारण तीन और बिल्डरों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

एसडीएम दादरी आलोक गुप्ता के अनुसार रुद्रा बिल्डवेल के मालिक मुकेश खुराना, जतस्या बिल्डर कंपनी के मालिक मयंक चावला और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में विभिन्न प्रोजेक्ट बना रहे अंतरिक्ष बिल्डर के राजेश यादव की गिरफ्तारी के वारंट जारी कर दिए गए हैं। इनके अलावा जेपी, लॉजिक्स और महागुन के कार्यालय को सील करने की कार्यवाही की जा रही है। इनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close