crimeउत्तर प्रदेशगाज़ियाबादगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

बड़ी कार्रवाईः तीन गैंगस्टरों की करोड़ों रुपये की संपत्ति की गई कुर्क

बिना विकास प्राधिकरण की अनुमति के ही बना ली इमारत, कृषि भूमि को आवासीय प्लाट बताकर लोगों को बेचकर बना ली थी संपत्ति

नोएडा। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के नेतृत्व में समाज के लोगों के लिए सिरदर्द बने और उनके द्वारा अवैध रूप से खड़ी की गई संपत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही गौतमबुद्ध नगर जिले में जारी है। माफियाओं पर अंकुश लगाने की कड़ी में कड़ी में तीन गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई है।

8.56 करोड़ की संपत्ति कुर्क

पुलिस आयुक्त की अदालत ने तीन गैंगस्टरों की 8.56 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क करने के आदेश दिए थे। इस आदेश के बाद पुलिस ने इनकी संपत्ति को कुर्क कर दिया।

इनकी संपत्तियां हुई कुर्क

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को बादलपुर थाना क्षेत्र के गांव छपरौला के निवासी रवींदर नागर, गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद निवासी प्रशांत और ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के वैदपुरा निवासी देव शर्मा द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया गया था।

कंपनियों के खाते सीज
पुलिस प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन लोगों ने अवैध रूप से करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर ली थी। इनके खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के तहत बिसरख थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इन लोगों की कंपनियों के बैंक खातों को सीज कर दिया गया है। शाहबेरी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और दादरी में भूमि कुर्क कर दिए गए हैं। कुर्क की गई ऐसी सारी चल और अचल संपत्ति की अनुमानित कीमत 8 करोड़ 56 लाख 61 हजार  रुपये है।

क्या है इनका अपराध

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इन लोगों ने बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी में कृषि भूमि पर अवैध रूप से बिना ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की अनुमति के बहुमंजिला भवन बना लिया था। यही नहीं भोले-भाले लोगों को आवासीय भूमि बताकर उन्हें ऊंचे दामों में बेच दिया था। आम लोगों से ठगी करते हुए उन्होंने अवैध धन अर्जित कर लिया था। उसी धनराशि से इन्होंने कुर्क की गई संपत्ति को अर्जित किया था।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close