उत्तर प्रदेशनोएडाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Big Breaking : गाँधी जयंती पर जन्मदिन मनाने के नाम पर सड़क पर युवकों का उत्पात, मेज डालकर सड़क पर केक काटकर मनाया जन्मदिन, अब पुलिस खिलाएगी जेल की हवा

नोएडा : गांधी जयंती पर जन्मदिन मनाने के नाम पर सड़क पर कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। सड़क रोककर मेज डालकर जन्मदिन मनाया और पटाखे भी छोड़े गए। अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गयी है। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर लिया है। चारों को जेल भेजने की पुलिस तैयारी कर रही है
नई अशोक बॉर्डर पर कुछ युवक सड़क पर मेज डालते है और जन्मदिन का केक भी काटते है। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ ट्रैफिक रुक जाता है। सड़क पर हुए इस उत्पात को किसी ने अपने कैमरा में कैद कर लिया। अब पुलिस आरोपियों को सबक सीखा रही है।

थाना फेज एक पुलिस ने ये की कार्रवाई
पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद लोग आरोपियों को जेल भेजने की मांग कर रहे थे। फ़ेडरल भारत को नोएडा पुलिस ने जानकारी दी है कि चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। सभी को जेल भेजा जा रहा है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close