Big Breaking : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, भगदड़ में 18 की मौत, जानिये मृतक लोगों की सूची

नई दिल्ली : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कल रात बड़ा हादसा हुआ, जिसमें भगदड़ मचने से 18 लोगों की जान चली गई। इस दर्दनाक घटना में 14 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद रेलवे प्रशासन और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। घायलों को तात्कालिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
ऐसे हुआ हादसा
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के एक प्रमुख प्लेटफॉर्म पर अचानक भगदड़ मचने से यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, कई लोग घायल हुए हैं और 18 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
रेल मंत्रालय ने किया मुआवजे का ऐलान
रेल मंत्रालय ने मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को ₹2.5 लाख और सामान्य घायलों को ₹1 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
मृतकों की सूची में ये है शामिल
नीरज (वैशाली, बिहार)
शांतिदेवी (नवादा, बिहार)
पूजा कुमार (नवादा, बिहार)
संगिता मलिक (भिवानी, हरियाणा)
पूनम महावीर (एन्क्लेव, दिल्ली)
ममता झा (नांगलोई, दिल्ली)
रिया सिंह (सागरपुर, दिल्ली)
बेबी कुमारी (बिजवासन, दिल्ली)
मनोज (नांगलोई, दिल्ली)
आहादेवी (बक्सर, बिहार)
पिंकी देवी (संगम विहार, दिल्ली)
शीला देवी (सरिता विहार, दिल्ली)
व्योम (बवाना, दिल्ली)
पूनम देवी (सारण, बिहार)
ललिता देवी (परना, बिहार)
सुरुचि (मुजफ्फरपुर, बिहार)
कृष्णा देवी (समस्तीपुर, बिहार)
विजय साह (समस्तीपुर, बिहार)
घटनास्थल पर ये है स्थिति
रेलवे और दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौके पर हैं और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया है। घायलों को दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है..