×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

प्रॉपर्टी डील में बड़ा फर्जीवाड़ा! Supertech Ecovillage में एजेंट पर पैसे हड़पने का आरोप, बैन के बाद फिर सोसायटी में मिली एंट्री 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: रियल एस्टेट सेक्टर में धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें Supertech Ecovillage 1 से जुड़े एक एजेंट पर ग्राहक से लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुपरटेक के एक एजेंट जितेंद्र कुमार ने फ्लैट से संबंधित डील के दौरान ग्राहक से कई बार अलग-अलग बहानों से पैसे मांगे। एजेंट का कहना था कि यह राशि कंपनी के पास जमा करानी है, ताकि फ्लैट की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।

लेकिन बाद में पता चला कि एजेंट द्वारा ली गई रकम कंपनी में जमा नहीं कराई गई और उसे व्यक्तिगत रूप से इस्तेमाल किया गया। इस तरह एजेंट ने कुल ₹4,00,000 (चार लाख रुपये) ग्राहक से ले लिए। इतना ही नहीं, एजेंट लगातार और पैसे की मांग भी कर रहा था।

इसी दौरान ग्राहक को संदेह हुआ और उसने सीधे सुपरटेक के एक अधिकारी श्री जालान से संपर्क किया। जब पूरे मामले की जानकारी कंपनी के अधिकारी को दी गई, तो इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ और समय रहते ग्राहक को और अधिक आर्थिक नुकसान से बचाया जा सका।

सूत्रों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित एजेंट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे कुछ समय के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उसे दो सप्ताह के लिए काम से रोक दिया गया था।

इस घटना के बाद पीड़ित साजिद ने सभी लोगों से अपील की है कि प्रॉपर्टी या फ्लैट से संबंधित किसी भी लेन-देन में बेहद सतर्क रहें। किसी भी एजेंट को नकद या सीधे व्यक्तिगत रूप से पैसे देने से पहले कंपनी के अधिकृत अधिकारियों से जानकारी अवश्य प्राप्त करें और सभी भुगतान आधिकारिक माध्यमों से ही करें

पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि यदि समय रहते कंपनी के अधिकारी से संपर्क न होता तो और भी बड़ी आर्थिक हानि हो सकती थी। उन्होंने आम लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि रियल एस्टेट से जुड़े किसी भी सौदे में पारदर्शिता और सावधानी बेहद जरूरी है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close