उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए बड़ी सौगात, एक मूर्ति पर पहला फुटओवर ब्रिज जनता को समर्पित, सांसद महेश शर्मा बोले, सात साल में एक लाख करोड़ से हुआ गौतमबुद्धनगर में विकास

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए रविवार का दिन बड़ी सौगात लेकर आया है। एक मूर्ति पर बना पहला फुटओवर ब्रिज रविवार को जनता को समर्पित कर दिया गया। गौतमबुद्धनगर के सांसद महेश शर्मा और विधायक तेजपाल नागर ने फुट ओवर ब्रिज का शुभारम्भ किया। शुभारम्भ के साथ लोग आज से ही इसका उपयोग कर सकते है।

पांच करोड़ 39 लाख की धनराशि से बनकर हुआ तैयार
फुटओवर ब्रिज पांच करोड़ 39 लाख की धनराशि से बनकर तैयार हुआ है। इसे बनाने की तीन महीने की समय सीमा प्राधिकरण ने रखी थी। तीन महीने में ही यह बनकर तैयार हो गया। सांसद महेश शर्मा ने कहा कि प्राधिकरण के सीईओ से बात की गयी है। जल्द सुपरटेक इको विलेज वन के सामने भी फुट ओवर ब्रिज का काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पिछले सात साल में उनके कार्यकाल में गौतमबुद्धनगर में एक लाख करोड़ की लागत से विकास कार्य हुए है।

admin_federal

Tags

Related Articles

Back to top button
Close