crimeगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाब्रेकिंग न्यूज़

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर : दनकौर में छह दोस्तों ने लोहे का पंच मारकर यूट्यूबर को मार डाला

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के दनकौर में जरा सी कहासुनी के बाद छह दोस्त अपने एक साथी के दुश्मन बन गए। यूट्यूबर साथी की पीट पीट कर हत्या कर दी। मामला 28 जनवरी की रात का है। मृतक दीपक यूट्यूबर था। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुक़दमा दर्ज़ कर लिया है।

यह है पूरा मामला
28 जनवरी की रात को मनीष के घर पार्टी रखी गयी थी। दीपक पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम मौहम्मदपुर गुर्जर थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर को भी पार्टी में बुलाया गया था। जहां पर सभी ने शराब का सेवन किया। जिसके बाद किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी और मारपीट हो गयी। घटना के दौरान दोस्तों ने दीपक के सिर में पंच मार दिया। पुलिस के अनुसार दीपक वहां से अपने घर चला गया। घर आने के 1-2 घंटे बाद दीपक की तबीयत खराब हो गयी। जिसको उपचार के लिए यथार्थ अस्पताल में जाया गया। जांच के दौरान पता चला कि दीपक के सर में ब्लड क्लोटिंग है, उपचार के दौरान दीपक की मृत्यु हो गयी।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
हत्या के इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चार आरोपी अभी फरार है। दनकौर थानाथ्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close