उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाब्रेकिंग न्यूज़

ग्रेटर नोएडा वेस्ट से बड़ी खबर : लिफ्ट में फिर फंसी 10 जिंदगियां, देखें खौफनाक वीडियो

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाएटी में एक बार फिर लिफ्ट फँसने से 10 लोग जिंदगी और मौत के बीच फँस गए। लिफ्ट में फँसने वालों में कुछ बच्चे भी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। लोगों के मुताबिक सात बच्चों सहित 10 लोग लिफ्ट में फंसे रहे। करीब आधा घंटे के बाद कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसायटी का है मामला

घटना के बाद बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया है। इससे पूर्व आम्रपाली में कई लोग लिफ्ट गिरने से मर चुके है। उसके बाद भी इस तरह की घटनाएं आम हो गयी है। हालाँकि जेवर विधायक विधानसभा में लिफ्ट एक्ट पारित कराने की घोषणा कर चुके है। माना जा रहा है कि एक्ट पारित होने के बाद बिल्डरों पर शिकंजा कसा जा सकेगा।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close