×
Uncategorized

Noida: SIR को लेकर आई बड़ी खबर, अब किसी भी शिविर में जमा कर सकेंगे फॉर्म

पुनरीक्षण अभियान को मिली नई गति, हर पात्र नागरिक को मतदाता सूची से जोड़ने की मुहिम और तेज

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम(एसआईआर) के तहत अब नए नाम मतदाता सूची में जोड़ने की मुहिम तेज कर दी गई है। इसके लिए जिले में 500 शिविर लगाए गए है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने शीला फोम कंपनी और बेनेट यूनिवर्सिटी में लगाए गए स्पेशल कैंप का स्थलीय निरीक्षण किया। जहां उन्होंने दोनों शिविरों में दी जा रही सुविधाएं, फॉर्म स्वीकार केंद्रों, मतदाता सूची आदि को लेकर जानकारी हासिल की।

इस दौरान उन्होने निर्देश दिए है कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जोड़ने या संशोधन कराए बिना नहीं रहना चाहिए। इसके लिए उद्योगों, मीडिया हाउसों, शिक्षण संस्थानों, आरडब्ल्यूए एवं एओए आदि जगह शिविर संचालित किए जा रहे हैं। कंपनी में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मजदूरों से बातचीत कर नामांकन, संशोधन एवं सत्यापन कर जानकारी की। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मजदूरों को किसी भी प्रकार की एसआईआर में परेशानी नहीं होनी चाहिए।

यूनिवर्सिटी में लगाए गए शिविर का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने छात्रों को अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए है। युवाओं ही मजबूत लोकतंत्र का आधार है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि सभी शिविरों में प्रपत्र 6, प्रपत्र 8 सहित एन्यूमरेशन फॉर्म स्वीकार किए जा रहे हैं।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close