नोएडा

M3M बिल्डर को बहुत बड़ी राहत, प्रमुख सचिव ने दोनों प्रोजेक्ट को किया बहाल

उत्तर प्रदेश सरकार ने अचानक नोएडा अथॉरिटी के आदेश को पलट दिया है।

M3M बिल्डर को बहुत बड़ी राहत देते हुए नोएडा अथॉरिटी के फैसले को पलट दिया और दोनो मेगा प्लॉट बिल्डर को सौंपने के आदेश हुए हैं।

इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के प्रमुख सचिव अनिल सागर ने यह विवादित आदेश जारी किया है।

M3M बिल्डर पर नोएडा अथॉरिटी ने खुद जांच करते हुए पाया था की सेक्टर 92 और सेक्टर 72 में सिंगल बिडिंग में दोनो प्लॉट मिले थे। और रिजर्व प्राइस से महज पांच लाख अधिक पर प्लॉट लिए गए। तकनीकी अर्हता भी पूरी नहीं थी।

नोएडा अथॉरिटी ने विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद ही दोनों प्लॉट कैंसल किए थे।

अचानक यूपी के इंडस्ट्री विभाग के प्रमुख सचिव अनिल सागर ने यू टर्न मारा और दोनो प्लॉट तत्काल बिल्डर को सौंपने का आदेश दिया है।

नोएडा में इस जमीन घोटाला प्रकरण को लेकर शासन के आला अफसरों की भूमिका संदेह के घेरे में है।

admin_federal

Related Articles

Back to top button
Close