crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

नोएडा पुलिस की बड़ी सफलता : आतंक का पर्याय भूमाफिया पप्पू यादव गिरफ्तार

नोएडा ( फेडरल भारत न्यूज) : आतंक का पर्याय 25 हजार के इनामी भूमाफिया पप्पू यादव को नोएडा के फेस टू थाना पुलिस ने हापुड़ जिले के छिजारसी टोल प्लाजा से गिरफ्तार में करने में सफलता प्राप्त की है। इसे पुलिस की बड़ी और महत्वपूर्ण कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।

एनसीआर के बड़े भूमाफिया में शुमार है पप्पू

सेंट्रल नोएडा के पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पप्पू यादव एनसीआर का बड़ा भूमाफिया है। उस पर विभिन्न थानों में एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। काफी दिनों से वह फरार चल रहा था। नोएडा पुलिस ने कुछ दिन पूर्व उसके सर्फाबाद स्थित घर पर रेड की थी।

नकली दस्तावेज तैयार कर प्लाट बेचता था

पप्पू यादव नकली दस्तावेज बनाकर प्लाट बेचने के नाम पर भोले-भाले लोगों के साथ ठगी करता था। उसका इतना ज्यादा खौफ था कि यदि कोई पैसे वापस मांगता था तो उसे जान से मारने की धमकी देकर डराता था।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close