बिहार को नीतीश कुमार की सौगात: पटना जिले में 1159 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ !

नोएडा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (5 सितंबर) पटना जिले को 1159 करोड़ 84 लाख की योजनाओं की सौगात देंगे। इसके तहत 17 अलग-अलग योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ और लोकार्पण किया जाएगा, जिससे जिले की जनता को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी।
पुल और सड़क निर्माण
पालीगंज में पुनपुन नदी पर नया पुल: 19.77 करोड़ की लागत से समदा और गुलरिया बिगहा गांव के बीच आरसीसी पुल और पहुंच पथ बनेगा।
उलार सूर्य मंदिर तक बेहतर सुविधा: 14.99 करोड़ की लागत से पर्यटकीय सुविधा का विकास होगा।
पुनपुन स्टेशन से रिंग रोड तक कनेक्टिविटी: 88 लाख की लागत से सड़क का निर्माण होगा।
सादिकपुर-पभेड़ा-मसौढ़ी पथ: 41.48 करोड़ की लागत से 2-लेन सड़क का निर्माण।
लक्ष्मण झूला केबल सस्पेंशन पुल: 82.99 करोड़ की लागत से पिंडदान स्थल पर निर्माण पूरा।
बिजली क्षेत्र में बड़े काम
9 नए विद्युत उपकेंद्र: 130.10 करोड़ की लागत से तैयार होंगे।
17 नई 33 केवी लाइनें: 80.12 करोड़ की लागत से।
8 उपकेंद्रों में पावर ट्रांसफार्मर क्षमता विस्तार: 10.20 करोड़ की लागत।
20 नई 33 केवी लाइनों का रिकंडक्टरिंग: 26.02 करोड़ की लागत।
21 नई 33 केवी लाइनों का निर्माण: 70.31 करोड़ की लागत।
18 उपकेंद्रों में पावर ट्रांसफार्मर क्षमता विस्तार: 22.99 करोड़ की लागत।
बड़े ग्रिड और संचरण लाइन प्रोजेक्ट
बख्तियारपुर में GIS ग्रिड उपकेंद्र: 301.92 करोड़ की लागत से 400/220/132 केवी ग्रिड और संबद्ध लाइन बनेगी।
पटना बोर्ड कॉलोनी में GIS ग्रिड उपकेंद्र: 58.27 करोड़ की लागत से निर्माण।
फतुहा-जक्कनपुर संचरण लाइन का नवीनीकरण: 15.55 करोड़ की लागत से।
बक्सर थर्मल पावर से नौबतपुर तक डबल सर्किट लाइन: 256.06 करोड़ की लागत।
हाथीदह (न्यू) ग्रिड में 220 केवी के 2 नए जीआईएस लाइन बे: 14.63 करोड़ की लागत।
खगौल ग्रिड उपकेंद्र का जीर्णोद्धार: 13.55 करोड़ की लागत से आधुनिकीकरण होगा।




