उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

सम्राट मिहिर भोज की जयंतीः गुर्जर समाज के युवाओं ने शोभायात्रा निकाली

गुर्जर समाज के युवाओं ने महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करने की शपथ ली

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में गुर्जर समाज के युवाओं ने गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर कार और बाइक से शोभायात्रा निकाली। इसमें बड़ी  संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान गुर्जर समाज के लोगों ने महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करने की शपथ ली। इसी के साथ ही सामाजिक

कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया गया। यह शोभायात्रा ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौर सिटी से शुरू होकर तिलपता गोल चक्कर होते हुए दादरी स्थित मिहिर भोज इंटर कॉलेज पहुंची।

गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर युवा बड़ी संख्या में कार और बाइक के साथ गौर सिटी चौक के पास एकत्र हुए। यहां से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। शोभायात्रा ग्रेटर नोएडा वेस्ट से तिलपता चौक पहुंची। यहां पर मानव श्रृंखला बनाई। इस अवसर पर कुरीतियों को त्यागने का आह्वान किया। इस दौरान किसी भी समाज की महिलाओं के स्वाभिमान और सम्मान को चोट पहुंचाने वालों के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला लिया गया।

वक्ताओं ने कहा मिहिर भोज के जीवन से प्रेरणा लें और जीवन में आगे बढ़ने का कार्य करें।

युवा ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर गुर्जर समाज के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सोशल मीडिया से लेकर ट्विटर पर भी सम्राट मिहिर भोज की जयंती का ट्रेंड चलाया। गांव में लगे सम्राट मिहिर भोज के बॉर्डर पर लोगों ने माला अर्पण की।

Federal Bharat। गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोग।

रंगारंग कार्यक्रम हुए

ग्रेटर नोएडा  दादरी में मंगलवार को गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज जयंती मनाई गई। जयंती के दौरान रंगारंग कार्यक्रम किए गए। क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। सम्राट मिहिर भोज जयंती के अवसर पर सभी दलों के नेता एक मंच पर बैठे दिखाई दिए। हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close