×
उत्तर प्रदेश

मेरठ व्यापारी से नाक रगड़वाने का मामला, वैश्य समाज ने आवाज की मुखर तो हरकत में आई पार्टी, BJP ने दिखाया बाहर का रास्ता

किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर ने विकुल चपराना को जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा पद से हटा दिया।

मेरठ में व्यापारी से सड़क पर नाक रगड़वाकर माफी मंगवाने वाले नेता विकुल चपराना को भाजपा ने पार्टी से निकाल दिया है। भाजपा का यह एक्शन जब हुआ तब वैश्य समाज ने एकजूट होकर अपनी आवाज मुखर की। भाजपा नेता विकुल चपराना मंत्री सोमेंद्र तोमर का करीबी माना जाता है।

किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर ने विकुल चपराना को जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा पद से हटा दिया। मामले में चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। व्यापारी सत्यम रस्तोगी के साथ भाजपा नेता विकुल चपराना द्वारा की गई अभद्रता से पूरे वैश्य समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना को लेकर अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक आपात बैठक महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंघल के आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में समाज के दिग्गज नेता, युवा संगठनों के पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

मीटिंग में पारित प्रमुख प्रस्ताव
समाज के लोग एकजुट होकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंचे। गणमान्य नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और विकुल चपराना के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को औपचारिक ज्ञापन भेजने की भी तैयारी की है।

साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि आने वाले तीन दिनों में विकुल चपराना के खिलाफ पुलिस कठोर कार्रवाई नहीं करती है तो अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन और उसके सहयोगी संगठन शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन शुरू करेंगे। जरुरत पड़ने पर पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। संगठन की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंघल ने कहा कि व्यापारी के साथ यह घटना निदनीय और शर्मनाक घटना है।

समाज के एक युवक के साथ खुलेआम अभद्रता और दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से तुरंत उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सत्यम रस्तोगी के परिवार के साथ पूरा वैश्य समाज खड़ा है। उनकी गरिमा और स्वाभिमान की रक्षा करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। अगर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन सड़क पर उतरकर शांतिपूर्ण संघर्ष करने से भी पीछे नहीं हटेगा।

बैठक में पवन बंसल, अमित मांगलिक, ललित मोहन बंसल, पवन अग्रवाल, राजेश गोयल, सागर रस्तोगी, अरविन्द रस्तोगी, वरुण रस्तोगी, मयूर रस्तोगी, नितिन गर्ग, मनोज गुप्ता, पूनम बिंदल, लवली रस्तोगी, पूनम सिंहल, प्रभा गुप्ता, अमित जैन आदि मौजूद रहे।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close