उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

भाजपाकिमो ने पौधारोपण कर मनाया डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

डॉ. मुखर्जी के जम्मू-कश्मीर में दिए गए  बलिदान को याद किया गया

नोएडा। प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती भारती जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा की महानगर इकाई ने मनाई। इस अवसर पौधारोपण का अभियान भी चलाया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा और उसके प्रकोष्ठों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा की महानगर इकाई ने प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पौधारोपण कर मनाई।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा (भाजपाकिमो) के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर थे।

उन्होंने इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ता और किसानों को संबोधित करते हुए डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ.मुखर्जी ने अपने जीवन में हमेशा देश के प्रति सच्ची निष्ठा से प्रगति के रास्ते पर ले जाने को जोर दिया और राष्ट्र के उत्थान लिए अपने जीवन को बलिदान कर दिया। उन्होंने ही कहा था कि एक देश में दो निशान दो विधान नही रहेंगे। जम्मू-कश्मीर को भारत अभिन्न अंग बताते हुए अपने जीवन को जम्मू कश्मीर में त्याग दिए।  उनके द्वारा चरितार्थ नारे  “जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है” उसका उद्घोष कराया।

किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि मुखर्जी हमेशा देश के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष ने पौधारोपण किया।

इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री चंदगीराम यादव,  किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मुक्तानंद शर्मा और घनश्याम यादव जिला उपाध्यक्ष इंद्राज खटाना, रोहित शर्मा, मूलचंद्र शर्मा, जिला मंत्री सतपाल अवाना, अनिल मास्टर , संदीप उपाध्याल, चरण सिंह प्रधान, सौरव बैसोया, धर्मेंद्र नंदा, भगवत दयाल शर्मा, विजय अवाना सर्वेश कुमार सिंह,प्रदीप त्यागी बबलू यादव महेश गौतम लीलू अवाना, सहित जिला पदाधिकरी एवम मंडल पदाधिकरी और सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close