×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टबिहारराज्य

नीतीश को उप प्रधानमंत्री बनाने की मांग, BJP नेता बोले – इससे बिहार को मिलेगा लाभ !

नोएडा : बिहार की सियासत में नया बयान सामने आया है, जहां एक बीजेपी नेता ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार को देश का उप प्रधानमंत्री बनाया जाए, तो बिहार का भला हो सकता है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मांग की है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का उप प्रधानमंत्री बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मोदी के साथ राष्ट्रीय मंच पर अहम भूमिका निभा रहे हैं, ऐसे में उन्हें डिप्टी पीएम का दर्जा मिलने से बिहार को केंद्र में और मजबूत आवाज़ मिल सकती है।

बिहार का बढ़ेगा गौरव – अश्विनी चौबे

चौबे ने इसे अपनी व्यक्तिगत इच्छा बताते हुए कहा कि अगर नीतीश को यह जिम्मेदारी दी जाती है, तो राज्य के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम के बाद अगर किसी बिहारी नेता को यह पद मिलता है, तो इससे बिहार का गौरव भी बढ़ेगा।

अश्विनी चौबे ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार को उसका उचित हक जरूर मिलेगा। उन्होंने नीतीश कुमार की राजनीतिक समझ और प्रशासनिक अनुभव की तारीफ करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है जब देश के शीर्ष पदों पर बिहार का प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

कौन है अश्विनी चौबे

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का राजनीतिक करियर लंबा और सक्रिय रहा है। 1970 के दशक में वे जेपी आंदोलन से जुड़े और आपातकाल के दौरान उन्हें मीसा कानून के तहत जेल में भी डाला गया।

उन्होंने 2014 में बक्सर से लोकसभा चुनाव जीता और 2019 में भी इसी सीट से दोबारा संसद पहुंचे। केंद्र सरकार में वे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं।

राज्य स्तर पर भी उनका अनुभव गहरा है। वे 1995 से 2014 के बीच पांच बार बिहार विधानसभा के सदस्य रहे और इस दौरान शहरी विकास मंत्री सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और स्वास्थ्य विभाग के मंत्री पद की जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close