उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बीजेपी ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, गौतमबुद्धनगर से महेश शर्मा को तीसरी बार मिला टिकट, एक क्लिक में जानिये, किसे मिला टिकट ?

नोएडा/नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार शाम लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। गौतमबुद्धनगर से तीसरी बार पार्टी ने महेश शर्मा पर भरोसा जताया है। पार्टी ने उन्हें गौतमबुद्धनगर नगर से प्रत्याशी बनाया है।
आज शाम दिल्ली में बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनारस से प्रत्याशी घोषित किये गए है। राजनाथ सिंह लखनऊ से ही चुनाव लड़ेंगे।
टिकट देने के लिए बीजेपी ने सबसे बड़ा फैक्टर जीतने की सम्भावना के आधार पर ही प्रत्याशियों को टिकट दिए गए है। इसके अलावा टिकट देने से पहले पार्टी ने नमो एप्प पर सर्वे भी कराया था।
यूपी में जिन नेताओं के टिकट कटे है, उसमें नपुर सीट से सत्यदेव पचौरी, प्रयागराज लोकसभा सीट से रीता बहुगुणा जोशी, गोंडा सीट से बृजभूषण शरण सिंह और बदायूं सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य का नाम शामिल है।

माना जा रहा है कि बृजभूषण शरण सिंह का टिकट इसलिए काटा गया है, क्योंकि महिला पहलवानों के आरोपों से पार्टी की छवि को नुकसान हुआ। वहीं पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपाई रहते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने बेटी संघमित्रा मौर्य को भाजपा से टिकट दिलाया था और वह सांसद बन गईं। लेकिन इस बार उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य से कार्यकर्ता नाराज़ थे और नमो एप्प पर सर्वे में भी वह पीछे रह गयी ।

पहली लिस्ट में कुल 195 प्रत्याशियों के टिकट घोषित किये गए है। जिनमें 28 महिलाएं शामिल है। उत्तर प्रदेश से कुल 51 सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा की गयी है। केरल 12 , तेलंगाना 9 , असम 11 , झारखंड 11 , गुजरात 15 छत्तीसगढ़ 11 , उत्तराखंड 3 सीट और दिल्ली की पांच सीट पर प्रत्याशी घोषित किये गए है।

दिल्ली की पांच सीट पर ये होंगे प्रत्याशी

उत्तर पूर्वी सीट से मनोज तिवारी
नई दिल्ली बांसुरी स्वराज
साउथ दिल्ली रामवीर सिंह विधूड़ी
चांदनी चौक प्रवीण खंडेलवाल
पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत

admin_federal

Tags

Related Articles

Back to top button
Close