उत्तर प्रदेशकर्नाटकब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

भाजपा ने जारी की पांच राज्यों में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट, कांग्रेस नेताओं को दिया टिकट 

नोएडा : भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार को गुजरात, सिक्किम, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में होने वाले उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश की छह और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

बता दें, लोकसभा चुनाव के साथ ही सिक्किम विधानसभा के लिए चुनावों की घोषणा की गई। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मुताबिक सिक्किम में एक चरण में चुनाव कराए जाएंगे। सिक्किम में 18 मार्च को नोटिफिकेश होगा। 17 अप्रैल को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इसके लिए हिमाचल प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने कांग्रेस के सभी बागियों को टिकट दिया हैं। यहां लोकसभा की चार सीटों के लिए अंतिम एवं सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा। इसी दिन छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव भी करवाया जाएगा और चार जून को नतीजे घोषित होंगे। पोरबंदर से अर्जुनभाई देवभाई मोधवाडिया, खंभातर से अरविन्दभाई जिनाभा लड़ानी, वाघोडिया से धर्मेंन्द्रसिंह रानुभा वाघेला को मैदान में उतारा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश की धर्मशाल से सुधीर शर्मा, लाहौल और स्पीति से रवि ठाकुर, सुजानपुर से राजिंदर राणा, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देविंद्र कुमार को टिकट दिया है।

कर्नाटक से भाजपा के उम्मीदवार

नरसिंहनायक – शोरापुर

पश्चिम बंगाल से उम्मीदवारों की लिस्ट

भास्कर सरकार-भगवानगोला

सजल घोष-बारानगर

सिक्किम के भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट

भीम कुमार शर्मा- ग्यालशिंग-बरन्याक

अरुणा मंगेर-नामची-सिंघीथांग

योगेन राय-मेली

फुरबा रिनजिंग शेरपा-तुमिन-लिंगी

भूपाल बरैली-पश्चिम-पेंडम

पेम्पो शेरिंग लेप्चा -श्यारी

चेवांग दादुल भूटिया-मार्टम- रुमटेक

नीरेन भंडारी-अपर ताडोंग

पेमा वांग्याल रिनाइजिंग-गंगटोक

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close