उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिलखनऊ

Breaking News: बीजेपी उत्तर प्रदेश ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की सूची जारी की, यहाँ देखें

नोएडा : भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के 46 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। नोएडा से गजेंद्र मावी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मनोज गुप्ता को दोबारा महानगर अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी मिली है।

मेरठ में एक बार फिर शिव कुमार राणा पर भरोसा जताया गया है। वह पहले भी जिलाध्यक्ष के पद पर रह चुके है। मुज़फ्फरनगर में सुधीर सैनी को जिले की कमान दी गयी है। बुलंदशहर में युवा मोर्चे के पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चौहान को जिम्मेदारी दी गयी है। रामपुर के नए जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू को बनाया गया है। ग़ाज़ियाबाद में सत्यपाल प्रधान को जिलाध्यक्ष और संजीव शर्मा को एक बार फिर से महानगर अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गयी है। हापुड़ में नरेश तोमर को पार्टी ने जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

अमरोहा जिले मैं एक बार फिर उदय गिरी गोस्वामी को जिम्मेदारी मिली है |
नगर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी को हाथरस का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहां पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा जिलाध्यक्ष की दौड़ में थे। लेकिन बीजेपी आलाकमान ने शरद माहेश्वरी पर भरोसा जताया है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close