×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

BJP का सियासी दबदबा बरकरार! दादरी और जेवर भूमि विकास बैंक चुनाव में निर्विरोध जीत, दो नए चेयरमैन बने

गौतमबुद्ध नगर – भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर संगठनात्मक मजबूती का प्रदर्शन करते हुए दादरी और जेवर भूमि विकास बैंक अध्यक्ष चुनाव में निर्विरोध जीत दर्ज की है। बुधवार, 22 जनवरी 2026 को हुए चुनाव में दादरी भूमि विकास बैंक से मुनेन्द्र नागर और जेवर भूमि विकास बैंक से मुरलीधर शर्मा को निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दोनों नवनिर्वाचित चेयरमैन को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, सुशासन और विकास के हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही है।

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों से आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। इसी का परिणाम है कि जनता का भरोसा लगातार भारतीय जनता पार्टी पर मजबूत हो रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि मुनेन्द्र नागर और मुरलीधर शर्मा सेवा और संकल्प के भाव से भूमि विकास बैंक के माध्यम से क्षेत्र के किसानों और आम नागरिकों तक केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही भूमि विकास बैंक को जनकल्याण और विकास का मजबूत माध्यम बनाकर जनता को अधिकतम लाभ दिलाने की दिशा में काम करेंगे।

भाजपा की यह निर्विरोध जीत न केवल संगठन की मजबूती को दर्शाती है, बल्कि आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए भी इसे एक महत्वपूर्ण संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close