×
Uncategorized

नोएडा में दिखा BMW का कहर, साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

घटना में निठारी स्थित सरस्वती स्कूल के ठीक सामने एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर गया।

नोएडा की सड़कों पर एक बार फिर तेज रफ्तार BMW कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में 49 वर्षीय साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

घटना में निठारी स्थित सरस्वती स्कूल के ठीक सामने एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर गया। सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अशोक शर्मा के रूप में हुई है, जो बरौला, सेक्टर-49 के निवासी थे। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे को अंजाम देने वाली कार के चालक को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान मंकुल महाजन के रूप में हुई है, जो सेक्टर-44 के रूद्राक्ष इंडिपेंडेंट होम्स में रहते हैं। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

रफ्तार पर लगाम लगाने की तमाम के बावजूद सड़कों पर सुरक्षित सफर अब एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। अशोक शर्मा की मौत ने एक बार फिर यातायात नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। देखना होगा कि पुलिस की जांच में और क्या तथ्य सामने आते हैं।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close