Bollywood News: ये मशहूर अभिनेत्रियां बनी सौतन, कुछ ने की शादीशुदा अभिनेता से शादी

नोएडा : आज आपको बॉलीवुड की कुछ मशहूर अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं। जिन्होंने शादीशुदा व्यक्ति से प्यार किया और कुछ ने शादीशुदा व्यक्ति से शादी भी कर ली।
Hema Malini

Dharmendra और Hema Malini ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और साथ काम करने के दौरान उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया था । फिर दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली और Hema Malini, Dharmendra की दूसरी पत्नी बन गयी। धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर से 1954 में शादी की थी। और उसके बाद उन्होंने दूसरी बार Hema Malini से शादी कर ली।
Smita Patil

Smita Patil हिंदी सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री थीं। Smita Patil और अभिनेता राज बब्बर एक दूसरे को बहुत पसंद करते थे। एक दिन, राज ने अपनी पहली पत्नी नादिरा को तलाक दिए बिना Smita Patil से शादी कर ली। हालांकि , कुछ वर्षों के बाद, स्मिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया और राज नादिरा के पास वापस चला गया।
kangana Ranaut

ऋतिक और kangana Ranaut की कहानी सब ही जानते है। उन्होंने डेटिंग तब शुरू की जब ऋतिक पहले से ही शादीशुदा थे। इसीलिए, कंगना को ऋतिक के जीवन में “दूसरी महिला” कहा गया है। पर अब दोनों साथ नहीं है।
Sridevi

Sridevi अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए काफी लोकप्रिय थीं। Sridevi और बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना पहले से ही दोस्त थे। मोना ने मुश्किल समय में Sridevi की मदद की थी और उन्हें अपने घर में रखा था । लेकिन Sridevi ने बोनी कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था , तो “मोना” ने Sridevi पर उनकी शादी को बर्बाद करने का आरोप लगाया था। बाद में दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली थी।




