उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

बूथ सशक्तिकरणः केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को हर घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

गौतमबुद्ध नगर के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री व त्रिपुरा राज्य भाजपा संगठन प्रभारी डॉ.महेश शर्मा ने किया आह्वान  

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं त्रिपुरा राज्य भाजपा के संगठन प्रभारी डॉ.महेश शर्मा ने भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को अपने-अपने बूथ के अंतर्गत पड़ने वाले हर घर में पहुंचाएं। इस अभियान में एक भी घर नहीं छूटे।

दादरी में हुआ कार्यक्रम का आयोजन   

आज रविवार को को भाजपा दादरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत परशुराम धर्मशाला दादरी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ.शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने किया।

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़

कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ.शर्मा ने कहा कि भाजपा की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं। भाजपा बूथ सशक्तिकरण के लिए बूथ कार्यकारिणी का गठन कर बैठक का आयोजन करना और  बूथ के प्रत्येक घर तक पार्टी की रीति-नीति, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जनता फिर तीसरी बार देश मं मोदी सरकार चाहती है। इसका संदेश पूर्वी राज्यों की जनता ने दे दिया है। वहां की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास को चुना है।

कार्यशाला में ये लोग रहे मौजूद

बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में जिला अध्यक्ष विजय भाटी दादरी विधायक तेजपाल नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी, दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित ज़िला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी योगेश चौधरी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, बिज़ेंद्र प्रमुख मीडिया प्रभारी, कर्मवीर, आर्य वेद, प्रकाश गुप्ता, सोमेश गुप्ता, ईश्वर वर्मा, सत्यपाल शर्मा, चिंटू शर्मा सहित दादरी विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close