प्रेमी और प्रेमिका शराब पीकर आए दिन करते थे झगड़ा…फिर वाहिद ने कर दिया प्रेम कहानी का अंत
कानपुर के लक्ष्मीपुरवा में हत्या के बाद आरोपी शव को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर गायब हो गया।

यूपी के कानुपर के रायपुरवा थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनश्पि में रह रही महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर मृतका के लिव इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया है।
मृतका भारती गौतम रोहित के साथ लिव इन में रह रही थी। दोनों शराब पीते थे और आपस में झगड़ते रहते थे। भारती गौतम की रोहित ने गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले में मृतका के मौसी के लड़के सोनू ने प्रेमी रोहित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
कानपुर के लक्ष्मीपुरवा में हत्या के बाद आरोपी शव को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर गायब हो गया। बदबू आने पर पड़ोसी ने मौके पर पुलिस बुला ली। पुलिस ने ताला तोड़कर तख्त के नीचे चादर से छिपाया हुआ उसका शव बरामद कर लिया। भारती गौतम बीते आठ साल पहले नौबस्ता के मछरिया निवासी रोहित उर्फ वाहिद के साथ चली गई थी।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधाार पर जांच शुरू की। रोहित बुधवार दोपहर भारती को कहीं ले जाते नजर आया। रात को घर लौटा। बाद में घर से जैकेट पहनकर निकल गया। अब तक जांच में पुलिस के सामने आया है कि रोहित दो-तीन और नाम इस्तेमाल करता था। फोरेंसिक टीम को भारती गौतम और वाहिद नाम से दो आधार कार्ड भी मिले, जबकि पूरी बस्ती में उसका नाम रोहित ही पता था।




