crimeउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ
ब्रेकिंग न्यूजः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की मिली धमकी
पुलिस कंट्रोल रूम 112 के व्हाट्सएप पर भेजी गई धमकी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी पुलिस कंट्रोल रूम 112 के वाट्सएप पर भेजी गई है। यह धमकी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इसकी रिपोर्ट सुशांत गोल्फ सिटी थाना में दर्ज कराई गई है। धमकी में लिखा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तीन दिनों के अंदर बम से उड़ा दिया जाएगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।




