ग्रेटर नोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेकिंग न्यूज़ : एबीपी न्यूज़ के सीनियर वीडियो एडिटर ने किया सुसाइड, मीडिया जगत में शोक की लहर

नोएडा वेस्ट : देश के प्रमुख न्यूज़ चैनल एबीपी न्यूज़ के सीनियर वीडियो एडिटर ने आत्महत्या कर ली। वीडियो एडिटर की मौत की खबर से नोएडा सहित पूरे दिल्ली एनसीआर में शोक की लहर है।

जहर खाकर दी जान 

उमाकांत राही पुत्र देवी चरण यादव मूल रूप से ग्राम गुढारी थाना हसनपुर जिला औरंगाबाद बिहार के रहने वाले थे और कन्हा रेजिडेंसी रोजा जलालपुर में अपना मकान बनाकर रह रहे थे। उमाकांत न्यूज़ नेशन सहित कर चैनल में कार्यरत रह चुके थे और वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में सीनियर वीडियो एडिटर थे। सात मई को उन्होंने ज़हरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गयी।

अस्पताल के मेमो से पुलिस को मिली सूचना 

बिसरख थाना पुलिस ने बताया कि अस्पताल से मेमो मिला था, जिससे घटना की सूचना मिली। शव को पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। परिजनों ने बताया कि वह डिप्रेशन में रहते थे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close