उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेकिंग न्यूजः अचानक कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, अस्पताल में कराए गए भर्ती

फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बुझाया, कार हुई पूरी तरह से नष्ट, दिल्ली में रजिस्टर्ड है हादसे वाली कार

नोएडा। नोएडा के सेक्टर के 34 स्थित एक कार में अचानक आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों मामूली रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत ठीक बताई गई है। हादसा ग्रस्त कार दिल्ली में रजिस्टर्ड है।

मची अफरा-तफरी

कार में अचानक आग लगता देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने अपने स्तर आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही। इस पर संबंधित फायर ब्रिगेड स्टेशन को सूचना दी गई। लोगों द्वारा दी गई सूचना पर फायर सर्विस यूनिट से फायर ब्रिगेड के साथ कर्मचारी तुरंत घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक आग से कार पूरी तरह नष्ट हो गई थी।

झुलसे लोगों की हुई पहचान

कार में आग लगने से जो दो लोग झुलस गए उनकी पहचान पीयूष (35 वर्ष) और कनक (30 वर्ष) के रूप में हुई है। ये लोग कार में सवार थे। आग लगने के बाद वे कार से कूदकर अपनी जान बचाई। इन्हें इलाज के लिए संबंधित चौकी की पुलिस की मदद से उन्हें  अस्पताल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत ठीक बताई गई है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close